इंद्रजीत सिंह, कोलकाता।
इंद्रजीत सिंह, कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बंगाल दौरे के दौरान कथित प्रोटोकॉल (शिष्टाचार के नियम) उल्लंघन को लेकर केंद्र और ममता सरकार आमने-सामने हैं। केंद्र ने ब्लू बुक नियमों के उल्लंघन पर बंगाल सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
आरोप है कि राष्ट्रपति के स्वागत व कार्यक्रम में सीएम या मंत्री मौजूद नहीं थे, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे निजी आयोजन बताते हुए आरोपों को खारिज किया है। बता दें कि राष्ट्रपति शनिवार को बंगाल के सिलीगुड़ी में निजी संगठन अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद की ओर से आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची थीं।
Comments
Post a Comment